Skip to main content

Posts

SC/ST एक्ट के विरोध में भारत बंद, व्यापक हिंसा में 9 की मौत

SC/ST एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ खिलाफ आज बुलाए गए दलित संगठनों के भारत बंद में जमकर हिंसा देखने को मिली. हिंसा का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि मध्य प्रदेश में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि राजस्थान में 1 और उत्तर प्रदेश में 2 व्यक्ति की जान चली गई.  यूपी से भी बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी की तस्वीरें आई हैं. मुजफ्फरनगर में पुलिस थाना तो मेरठ में एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया. हिंसा की आंच दिल्ली तक भी पहुंची है. इस बीच सरकार ने आज SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की है.  बता दें कि 20 मार्च को कोर्ट ने SC/ST एक्ट के तहत तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और गिरफ्तारी के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी की मंजूरी ज़रूरी कर दी थी. विपक्ष का आरोप है कि दलितों के इस मुद्दे पर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. जबकि सरकार ने दावा किया है कि वो दलितों से नाइंसाफी नहीं होने देगी. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 6 मौतें   मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई है. इसमें मुरैना में 3 और ग्वालियर ...

नागालैंड में 75% और मेघालय में 67% हुई वोटिंग, तीन मार्च को गिने जाएंगे वोट

मेघालय और नागालैण्ड विधान सभा चुनाव 2018 के लिए मंगलवार (27 फरवरी) को मतदान हुआ और सभी उम्मीदवारों का भाग्य मत पेटिंयों में बंद हो गया। मतदान शाम चार बजे तक चला। मेघालय और नागालैंड दोनों राज्यों में विधान सभा की 60-60 सीटें हैं। मंगलवार (27 फ़रवरी) को दोनों राज्यों की 59-59 सीटों के लिए मतदान हुआ। चुनाव परिणाम तीन मार्च को आएंगे। मेघालय और नागालैंड के साथ ही त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के नतीजे भी तीन मार्च को ही आएंगे। तीन बार नागालैंड के मुख्यमंत्री रहे नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीडीपी) के नेफ्यू रियो को उत्तरी अंगामी-2 निर्वाचन सीट से निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। मेघालय में अभी कांग्रेस की मुकुल संगमा के नेतृत्व वाली सरकार है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) स्थानीय दलों के साथ गठबंधन करके कांग्रेस को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैण्ड के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर भारत में कई चुनावी सभाएँ कीं। ...

AAP : विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया

आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया. मंगलवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए तीस हजारी कोर्ट के  मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर कथित रूप से हमला करने के मामले में गिरफ्तार किए गए  कहा कि आरोप काफी गंभीर हैं इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती. गौरतलब है कि विधायक के जमानत याचिका में यह दलील दी गयी थी की प्रकाश की कुछ ही समय पहले शादी हुयी है, ऐसे में उन्हें जमानत दे देनी चाहिये. लेकिन कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुये कहा कि हाल में हुई शादी के बावजूद जमानत नहीं दी जा सकती है. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि मुख्य सचिव के साथ मारपीट किया जाना गंभीर मामला है. वहीं इस याचिका को खारिज किये जाने के बाद यह दूससी बार है जब कोर्ट ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले में जमानत याचिका खारिज की है.

LIVE: नागालैंड के पोलिंग बूथ में ब्लास्ट, एक घायल

मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इस दौरान नगालैंड में हिंसा शुरू हो गई. नगालैंड के तिजित जिले के एक पोलिंग बूथ में कुछ अराजक तत्वों ने देसी बम से धमाका कर दिया, जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया. दोनों राज्यों में 59-59 सीटों पर वोटिंग इसके अलावा कई जगह पोलिंग पार्टियों पर हमले हुए. इससे पहले चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक वोटिंग चलने की बात कही है, जबकि नगालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान तीन बजे तक मतदान चलने की उम्मीद है. चुनाव परिणाम तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे.  मेघालय के विलियमनगर से एनसीपी के उम्मीदवार जोनाथन एन संगमा की आईईडी ब्लास्ट में मौत होने के कारण यहां चुनाव को रद्द कर दिया गया है। वहीं नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के चीफ नेफियू रियो को कोहिमा जिले के उत्तर अंगामी-2 विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गया था।  दोनों राज्यों में वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव के नती...

PNB ;नीरव मोदी और उनकी कंपनियों की 9 महंगे कार जब्त किए

PNB में देश के सबसे बड़े बैंकिंग फ्रॉड के आरोपी नीरव मोदी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को नीरव मोदी और उनकी कंपनियों की 9 महंगे कार जब्त किए हैं. इन गाड़ियों के नाम है।  1. एक रॉल्स रॉयस घोस्ट 2  दो मर्सिडीज़ बेंज, 3.  एक पोर्श पैनमेरा, 4.  होंडा की 3 गाड़ियां, 5.  एक फॉर्चूनर और एक टोयोटा इनोवा  . प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के 7 करोड़ 80 लाख के और मेहुल चौकसी ग्रुप के 86 करोड़ 72 लाख रुपये के शेयर म्यूचुअल फंड फ्रीज कर दिए हैं.  पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच में उसने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी समूहों के 94.52 करोड़ रुपये कीमत के म्यूच्यूअल फंड्स और शेयर फ्रीज किये हैं.

2018 ; आम लोगों के लिए नहीं रहा अब देश का आम बजट

मोदी सरकार अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. लेकिन मोदी सरकार का आने वाला यह बजट कई मामलों में अजूबा है जिसमें सबसे अहम यह है कि यह पहली बार होगा कि देश के आम बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं आएगा. दरअसल, देश के दर्जनों वार्षिक बजट में यह पहला बजट होगा जहां लोगों को सरकार की घोषणाओं का इंतजार नहीं रहेगा. उपभोक्ताओं के लिए इस बजट में रोमांच नहीं रहेगा हालांकि आगामी चुनावों के मद्देनजर सरकार की नीतियों पर असर देखने को मिल सकता है. इन तथ्यों को देखें तो कहा जा सकता केन्द्र सरकार के इस बजट में सिर्फ वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंकगणित देखने को मिलेगा. नहीं रहेगा उपभोक्ताओं के लिए रोमांच अभी तक देश के वार्षिक बजट पर आम आदमी की टकटकी रहती थी क्योंकि बजट में केन्द्र सरकार एक्साइज से लेकर सर्विस टैक्स में बदलाव का ऐलान करती थी जिसके चलते देश में कई उत्पाद और सेवाओं की कीमतों में बदलाव होता था. लेकिन 1 जुलाई 2017 से देश में जीएसटी लागू होने के बाद बजट के जरिए यह बदलाव नहीं किए जाएंगे. केन्द्र सरकार का खजाना अभी तक संसद में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री जैसे ही किसी मद में बड़े...

Tamil Nadu में बढ़ी विधायकों की सैलेरी, जानिए बाकी राज्यों में कितनी मिलती है

तमिलनाडु के विधायकों की सैलेरी 91% बढ़ा दी गई है. अब उन्हें हर महीने 1.05 लाख रुपये सैलेरी मिलेगी. दिल्ली, तेलांगना और उत्तर प्रदेश में विधायकों की सैलेरी सबसे ज्यादा. नई दिल्ली: तमिलनाडु के विधायकों की सैलेरी 91% बढ़ा दी गई है. एक तरफ जहां उन्हें 55 हजार रुपये मिलते थे, अब उन्हें हर महीने 1.05 लाख रुपये सैलेरी मिलेगी. बुधवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी ने विधायकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया. जिसे विधानसभा ने पास कर दिया गया है. तमिलनाडु में 234 विधायक हैं. बता दें, तमिलनाडु में बस कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं ऐसे में विधायकों की सैलेरी बढ़ाई गई है. सैलेरी बढ़ने के बाद इसका काफी विरोध हो रहा है. डीएमके के नेता एमके. स्टालिन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है. आइए आपको बताते हैं बाकी राज्यों में विधायकों की सैलेरी कितनी है... इन राज्यों में विधायकों की सैलेरी 1 लाख से ज्यादा राज्य                  विधायकों की सैलेरी महाराष्ट्र  ...