Skip to main content

SC/ST एक्ट के विरोध में भारत बंद, व्यापक हिंसा में 9 की मौत

SC/ST एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ खिलाफ आज बुलाए गए दलित संगठनों के भारत बंद में जमकर हिंसा देखने को मिली. हिंसा का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि मध्य प्रदेश में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि राजस्थान में 1 और उत्तर प्रदेश में 2 व्यक्ति की जान चली गई. 

यूपी से भी बड़े पैमाने पर हिंसा और आगजनी की तस्वीरें आई हैं. मुजफ्फरनगर में पुलिस थाना तो मेरठ में एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया. हिंसा की आंच दिल्ली तक भी पहुंची है. इस बीच सरकार ने आज SC/ST एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. 

बता दें कि 20 मार्च को कोर्ट ने SC/ST एक्ट के तहत तुरंत गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और गिरफ्तारी के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारी की मंजूरी ज़रूरी कर दी थी. विपक्ष का आरोप है कि दलितों के इस मुद्दे पर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. जबकि सरकार ने दावा किया है कि वो दलितों से नाइंसाफी नहीं होने देगी.

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 6 मौतें 
मध्य प्रदेश में मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई है. इसमें मुरैना में 3 और ग्वालियर में 2 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देवरा में भी एक व्यक्ति की मौत की खबर है. ग्वालियर में हुई लोगों की मौत के बाद पूरे शहर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. सागर और ग्वालियर में दलितों के प्रदर्शन के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है. वहीं, लहार, गोहद और मेहगांव समेत भिंड के कुछ इलाकों में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है. मुरैना स्टेशन क्षेत्र इलाके में दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. इस दौरान पुलिस और मीडियकर्मी भी घायल हो गए. यहां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को रोककर, शीशे तोड़े गए.

 उत्तर प्रदेश में 2 की मौत
 राज्य में दलितों के हिंसक प्रदर्शन में अब तक 2 व्यक्ति की मौत हो चुकी है. वहीं, 35 लोग घायल हैं, इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. डीआईजी (लॉ एंड ऑडर्र) के मुताबिक अब तक हिंसा के आरोप में 448 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिंसा के कारण मेरठ में सोमवार को दिल्ली-देहरादून हाइवे पूरी तरह से बंद कर दिया है. दलित प्रदर्शनकारियों ने मेरठ में एक पुलिस चौकी को फूंक दिया और 2 बसें समेत कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया. दिल्ली-गाजियाबाद रोड पर एम्स के डॉक्टरों की बस पर हमला किया. हालांकि, इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने इलाहाबाद और गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक जाम किया. मुजफ्फरनगर में मंडी थाने पर भी पत्थरबाजी की. हापुड़ में लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
 
पंजाब में 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी स्थगित 
पंजाब में भी भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला. पंजाब पुलिस ने एहतियातन लुधियाना में 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. वहीं पूरे प्रदेश में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है. बंद के चलते पंजाब में सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, साथ ही आज होने वाली सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है. पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं सोमवार शाम तक बंद कर दी गई हैं. लोक इंसाफ पार्टी ने पंजाब में भारत बंद का समर्थन किया है.

राजस्थान में भी 1 की मौत, 30 घायल 
हिंसा के दौरान राजस्थान के अलवर में पवन नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, हिंसक झड़प में करीब 30 लोग जख्मी हुए हैं. राजस्थान के बाड़मेर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, जालौर और बीकानेर समेत कुल 6 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बैन की गई हैं. अलवर के दाउदपुर में रेल की पटरी उखाड़ दी गई. इसके कारण रेलवे लाइन बाधित हो गई. तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने खैरथल थाने में आग लगा दी और डिप्टी एसपी की पिटाई कर दी. कलेक्टर आठ बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. भरतपुर में महिलाओं ने सड़क जाम किया. बाड़मेर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 25 लोग घायल हो गए. सांचौर और पुष्कर में 30 से ज्यादा मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया. इसके अलावा जयपुर में भीड़ ने शोरूम में भी तोड़फोड़ की.

हरियाणा में जनश्ताब्दी पर पथराव

प्रदेश के लगभग सभी जिलों में प्रदर्शनकारियों के सड़कों पर उतरने की खबर है. फरीदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने कोटा जनश्ताब्दी ट्रेन पर जमकर पथराव किया. फरीदाबाद चौकी इंचार्ज पर हुए हमले में तीन लोग घायल हो गए. पलवल में नेशनल हाइवे-2 पर पुलिस और प्रदर्शनकारी भीड़ के बीच संघर्ष हुआ. इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिसार और जींद में बस पर पत्थरबाजी की गई.

Comments

Popular posts from this blog

भारत से 10 मिनट में 100 करोड़ रुपये कमा ले गई चीन की कंपनी

OnePlus 6 को पिछले हफ्ते मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था, इसकी शुरुआती कीमत 34,999 39,999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन की पहली सेल 21 मई को अमेजन प्राइम और वनप्लस कम्यूनिटी मेंबर्स के लिए की गई थी. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन की सेल के दौरान पहले 10 मिनट में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के फोन बिके. OnePlus 6 की बिक्री 21 मई को 12pm IST को शुरू की गई थी. कंपनी के मुताबिक, इस सेल ने पिछले साल के  OnePlus 5T के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. याद के तौर पर बता दें OnePlus 5T ने कंपनी को 100 करोड़ की कमाई पहले दिन की सेल के बाद दी थी. जबकि ये आंकड़ा OnePlus 6 ने 10 मिनट में ही छू लिया. इससे भारत में वनप्लस की बढ़ती लोकप्रियता को समझा जा सकता है. OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन्स OS Android RAM 6 GB Item Weight 177 g Product Dimensions 15.6 x 0.8 x 7.5 cm Batteries: 1 Lithium ion batteries required. (included) Item model number A6000 Wireless communication technologies Bluetooth;WiFi Hotspot Connectivity technologies GSM;(1900/1800/850/900 MHz);CDMA;(BC...

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...