Skip to main content

नागालैंड में 75% और मेघालय में 67% हुई वोटिंग, तीन मार्च को गिने जाएंगे वोट

मेघालय और नागालैण्ड विधान सभा चुनाव 2018 के लिए मंगलवार (27 फरवरी) को मतदान हुआ और सभी उम्मीदवारों का भाग्य मत पेटिंयों में बंद हो गया। मतदान शाम चार बजे तक चला। मेघालय और नागालैंड दोनों राज्यों में विधान सभा की 60-60 सीटें हैं। मंगलवार (27 फ़रवरी) को दोनों राज्यों की 59-59 सीटों के लिए मतदान हुआ। चुनाव परिणाम तीन मार्च को आएंगे। मेघालय और नागालैंड के साथ ही त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के नतीजे भी तीन मार्च को ही आएंगे। तीन बार नागालैंड के मुख्यमंत्री रहे नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीडीपी) के नेफ्यू रियो को उत्तरी अंगामी-2 निर्वाचन सीट से निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।

मेघालय में अभी कांग्रेस की मुकुल संगमा के नेतृत्व वाली सरकार है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) स्थानीय दलों के साथ गठबंधन करके कांग्रेस को टक्कर देने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिपुरा, मेघालय और नागालैण्ड के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर भारत में कई चुनावी सभाएँ कीं।

चार बजे तक नागालैंड में 75 फीसदी वोटिं हुई है और मेघालय में 67 फीसदी वोट पड़े हैं
- कुछ छिटपुट घटनाओं की भी खबर है लेकिन अभी तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है और कुछ क्षेत्रों में लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं।
 तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीडीपी) के नेफ्यू रियो को उत्तरी अंगामी-2 निर्वाचन सीट से निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नगालैंड और मेघालय विधानसभा के लिए लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की।
- नागालैंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में अब तक नामांकन दाखिल करने वाली 30 महिला उम्मीदवारों में से किसी को भी जीत हासिल नहीं हुई है। इस विधानसभा चुनाव में 5 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...