Skip to main content

LIVE: नागालैंड के पोलिंग बूथ में ब्लास्ट, एक घायल

मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. इस दौरान नगालैंड में हिंसा शुरू हो गई. नगालैंड के तिजित जिले के एक पोलिंग बूथ में कुछ अराजक तत्वों ने देसी बम से धमाका कर दिया, जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया.
दोनों राज्यों में 59-59 सीटों पर वोटिंग


इसके अलावा कई जगह पोलिंग पार्टियों पर हमले हुए. इससे पहले चुनाव आयोग ने शाम चार बजे तक वोटिंग चलने की बात कही है, जबकि नगालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान तीन बजे तक मतदान चलने की उम्मीद है. चुनाव परिणाम तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे.
 मेघालय के विलियमनगर से एनसीपी के उम्मीदवार जोनाथन एन संगमा की आईईडी ब्लास्ट में मौत होने के कारण यहां चुनाव को रद्द कर दिया गया है। वहीं नागालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के चीफ नेफियू रियो को कोहिमा जिले के उत्तर अंगामी-2 विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गया था।

 दोनों राज्यों में वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। चुनाव के नतीजे 3 मार्च को आएंगे। शिलॉन्ग में ईवीएम में गड़बड़ी होने के कारण वोटिेंग शुरू होने में 25 मिनट की देरी हुई। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारत से 10 मिनट में 100 करोड़ रुपये कमा ले गई चीन की कंपनी

OnePlus 6 को पिछले हफ्ते मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था, इसकी शुरुआती कीमत 34,999 39,999 रुपये रखी गई है. इस स्मार्टफोन की पहली सेल 21 मई को अमेजन प्राइम और वनप्लस कम्यूनिटी मेंबर्स के लिए की गई थी. अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन की सेल के दौरान पहले 10 मिनट में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के फोन बिके. OnePlus 6 की बिक्री 21 मई को 12pm IST को शुरू की गई थी. कंपनी के मुताबिक, इस सेल ने पिछले साल के  OnePlus 5T के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. याद के तौर पर बता दें OnePlus 5T ने कंपनी को 100 करोड़ की कमाई पहले दिन की सेल के बाद दी थी. जबकि ये आंकड़ा OnePlus 6 ने 10 मिनट में ही छू लिया. इससे भारत में वनप्लस की बढ़ती लोकप्रियता को समझा जा सकता है. OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन्स OS Android RAM 6 GB Item Weight 177 g Product Dimensions 15.6 x 0.8 x 7.5 cm Batteries: 1 Lithium ion batteries required. (included) Item model number A6000 Wireless communication technologies Bluetooth;WiFi Hotspot Connectivity technologies GSM;(1900/1800/850/900 MHz);CDMA;(BC...

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...