Skip to main content

2018 ; आम लोगों के लिए नहीं रहा अब देश का आम बजट

मोदी सरकार अपना आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही है. लेकिन मोदी सरकार का आने वाला यह बजट कई मामलों में अजूबा है जिसमें सबसे अहम यह है कि यह पहली बार होगा कि देश के आम बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं आएगा. दरअसल, देश के दर्जनों वार्षिक बजट में यह पहला बजट होगा जहां लोगों को सरकार की घोषणाओं का इंतजार नहीं रहेगा.
उपभोक्ताओं के लिए इस बजट में रोमांच नहीं रहेगा हालांकि आगामी चुनावों के मद्देनजर सरकार की नीतियों पर असर देखने को मिल सकता है. इन तथ्यों को देखें तो कहा जा सकता केन्द्र सरकार के इस बजट में सिर्फ वित्त मंत्री अरुण जेटली का अंकगणित देखने को मिलेगा.
नहीं रहेगा उपभोक्ताओं के लिए रोमांच
अभी तक देश के वार्षिक बजट पर आम आदमी की टकटकी रहती थी क्योंकि बजट में केन्द्र सरकार एक्साइज से लेकर सर्विस टैक्स में बदलाव का ऐलान करती थी जिसके चलते देश में कई उत्पाद और सेवाओं की कीमतों में बदलाव होता था. लेकिन 1 जुलाई 2017 से देश में जीएसटी लागू होने के बाद बजट के जरिए यह बदलाव नहीं किए जाएंगे.
केन्द्र सरकार का खजाना
अभी तक संसद में बजट पेश करते समय वित्त मंत्री जैसे ही किसी मद में बड़े फंड का ऐलान करते थे तो बाकी सदस्य मेज पीटकर उसका स्वागत करते थे. लेकिन मौजूदा आर्थिक स्थिति में इसकी उम्मीद कम है कि केन्द्र सरकार किसी मद में बड़े खर्च की घोषणा करे. जीएसटी से आए कम राजस्व और जीएसटी में राज्यों के बकाए के दबाव में केन्द्र सरकार हाथ खींचकर खर्च करते देखी जाएगी.
ये है नया बजट
इस आधार पर कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री का हाल में दिया बयान कि आगामी बजट लोकलुभावन नहीं होगा पूरी तरह सही है. यह साल दर साल पेश किए जा रहे बजट में प्रारूप में बदलाव का नतीजा है कि केन्द्र सरकार के राजस्व का बड़ा हिस्सा जीएसटी में जाने से बजट में उस हिस्से के लिए प्रावधान नहीं देखने को मिलेंगे.
लिहाजा, आप को यदि 1 फरवरी का इंतजार इसलिए है कि वित्त मंत्री की बजट स्पीच में आप सस्ता-महंगा देखने को पाएंगे तो आपका नाउम्मीद होना तय है. क्योंकि बजट 2018 नया बजट है और यह बजट के प्रावधानों को नए ढंग से देश के सामने रखेगा जिसका सरोकार आम आदमी से कम और अर्थशास्त्री से ज्यादा रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...