Skip to main content

ऑरेंज और पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की सर्वश्रेष्ठ IPL XI

आईपीएल की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी, जिसमें 8 शहर-आधारित फ्रैंचाइज़ी की टीम तैयार की गयी थी  जहां सक्रिय भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों के साथ एक ही टीम में खेलते हुए दिखाई दिए थे. यह प्रयोग सुपर हिट साबित हुआ और आईपीएल आज दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 ली हैं.

इस टूर्नामेंट में खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी ऑरेंज या पर्पल कैप जीतने का सपना देखता हैं हालाँकि इस सीजन में सिर्फ दो खिलाड़ियों को ये सौभाग्य प्राप्त हो पाता हैं, आज इस लेख में ऑरेंज और पर्पल कैप जीत चुके खिलाड़ियों से मिलाकर एक सर्वश्रेष्ठ आईपीएल इलेवन बनाएंगे.

ओपनर- सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल

क्रिस गेल ने आईपीएल के शुरूआती 3 सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था हालाँकि उसके बाद आरसीबी टीम में जाने के बाद वे आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन गए थे. उन्होंने आईपीएल में बल्लेबाजी के ज्यादातर रिकॉर्ड अपने नाम किये हुए हैं और दो बार ऑरेंज कैप भी जीती हैं.

2010 सीजन में 618 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ऑरेंज कैप जीती थी, जिसके कारण वे इस सूची में शामिल किये गए हैं. 


मिडल-आर्डर: डेविड वर्नर, विराट कोहली, शॉन मार्श, और रॉबिन उथप्पा     

डेविड वॉर्नर यकीनन आईपीएल इतिहास के सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज हैं रहे है और सबसे अधिक बार ऑरेंज कैप अपने नाम कर चुके हैं, जिसके कारण उनके बिना ये टीम पूरी नहीं हो सकती हैं. आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम हैं. कोहली ने 2016 आईपीएल में 4 शतकों की मदद से 973 रन बनायें थे.

आईपीएल के पहले सीजन में सभी को हैरान करते हुए बतौर अककैप खिलाडी ऑरेंज कैप जीतने वाले शॉन मार्श भी इस सूची में शामिल हैं. जबकि 2014 में ऑरेंज कैप  जीतने वाले कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व रॉबिन उथप्पा  इस टीम में बतौर विकेटकीपर चुने गए हैं.


गेंदबाज: ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार, इमरान ताहिर, लसिथ मलिंगा और प्रज्ञान ओझा

डीजे ब्रावो इस टीम के लिए डेथ में गेंदबाजी के साथ-साथ फिनिशर की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने टूर्नामेंट के एक सीजन में रिकॉर्ड 32 बल्लेबाजों को आउट करने के बाद 2013 में पर्पल कैप जीता था. उनकी सीएसके टीम के साथी इमरान ताहिर स्पिन गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे और पूर्व डेक्कन चार्जर्स स्टार प्रज्ञान ओझा उनका साथ देंगे. 2009 में साउथ अफ्रीका की सरजमी पर खेले गए आईपीएल में ओझा ने पर्पल कैप जीती थी.

लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे. कुमार 2 बार के आईपीएल पर्पल कैप विजेता हैं, जबकि मलिंगा ने 2011 में पर्पल कैप जीती थी और वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं.

Popular posts from this blog

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...