Skip to main content

राजस्थान से बीजेपी के लिए बुरी खबर, कांग्रेस ने सभी सीटों पर किया क्लीन स्वीप

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस भले ही हार गई हो, लेकिन पार्टी के प्रदर्शन को देखा जाए तो पिछली बार की अपेक्षा पार्टी को लगभग दोगुनी सीटें मिली हैं. भाजपा और कांग्रेस में बहुत कम सीटों का अंतर रह गया है अब पार्टी को राजस्थान से अच्छी खबर मिली है. यहां कांग्रेस ने स्थानीयराजस्थान निकाय उपचुनाव में जिला परिषद की सभी चार सीटों पर भाजपा को क्लीन स्वीप कर दिया…

जिला परिषद की सभी 4 सीटों पर कांग्रेस का परचम
   रविवार को प्रदेश के शहरी निकायों, जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में 45 सीटों पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. चुनाव में जिला परिषद की सभी 4 सीटों पर कांग्रेस ने परचम लहराया, वहीं शहरी निकायों की 14 में से 7 सीटें भाजपा ने जीतीं.
हालांकि कांग्रेस ने भी 7 सीटों पर कब्जा किया. तीन सीटों पर पहले भी कांग्रेस थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने भाजपा से एक और सीट छीन ली. भाजपा को ब्यावर, प्रतापगढ़ हनुमानगढ़ नगर परिषद तथा इंद्रगढ़, बेगूं, छापर एवं कुचामन सिटी नगर पालिका में एक-एक सफलता मिली. कांग्रेस ने 27 में से 16 पंचायत समितियों और छह नगर पालिकाओं की सीटों पर जीत हासिल की है.
 राजस्थान  कांग्रेस ने 16 सीटों पर कब्जा जमाया
कांग्रेस ने बांसवाड़ा, भीलवाड़ा एवं करौली में जिला परिषद की सीट पर जीत कायम रखी. जालोर जिला परिषद का एक वार्ड भाजपा से छीना. प्रदेश की 27 पंचायत समितियों में से भाजपा ने 10 सीटें, जबकि कांग्रेस ने 16 सीटों पर कब्जा जमाया. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस शानदार जीत के बाद कहा कि पंचायतराज एवं नगर निकायों के उपचुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस को यह बड़ी जीत मिली है. ताजा नतीजों से साफ है कि भाजपा सरकार चंद महीनों की मेहमान है. भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है

राजस्थान ;मुख्यमंत्री वसुंधरा के गढ़ में भाजपा हारी
स्थानीय निकाय चुनाव के नगरपालिका परिणाम में मुख्यमंत्री वसुंधरा के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह के गढ़ माने जाने वाले बारां जिले के दो वार्ड पर सत्ताधारी भाजपा को मिली हार पार्टी के लिए एक झटका है. वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अशोक परनामी ने कहा कि, पंचायत वार्डों में कांग्रेस ने 6 सीटें भले ही ज्यादा जीती हैं. अजमेर संसदीय क्षेत्र, जहां उपचुनाव होना है, वहां भाजपा ने दोनों सीटें कांग्रेस से छीनी हैं. यह संकेत है कि भाजपा यहां लोकसभा उपचुनाव में भारी मतों से जीतेगी.

Comments

Popular posts from this blog

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...