Skip to main content

LIVE: राहुल गांधी ने हार स्वीकारी ,दोनों ही राज्यों में भाजपा बहुमत

हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनावों में परिणाम लगभग साफ हो चुका है दोनों ही राज्यों में भाजपा बहुमत लेती दिख रही है। गुजरात में जहां भाजपा 40 से ज्यादा सीटों के साथ सबसे आगे है तो गुजरात में भी 100 सीटों के आसपास चल रही है। 
 
5.15: मुख्यमंत्री के सवाल पर रूपाणी बोले- इसका निर्णय भाजपा की संसदीय समिति की बैठक में होगा। पार्टी जो भी तय करेगी वो हमे मंजूर होगा।

5.15: जीत के बाद गुजरात के सीएम विजय रूपाणी मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर और कांग्रेस के प्रति उसके गुस्से का प्रतीक है।

4.37: कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए ट्वीट में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी फैसले को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। राहुल ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि मेरे कांग्रेस भाई और बहनों, आपने मुझे बहुत गर्व बना दिया है। आप उन लोगों की तुलना में अलग हैं जो आप से लड़ते हैं। आपने सभी को दिखाया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शालीनता और साहस है।

4.12: जीत के बाद भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा यह वंशवाद, मुद्दों से भटकाने के कारण कांग्रेस की हार हुई है। शाह बोले- 70 साल बाद देश का लोकतंत्र करवट बदल रहा है इसीलिए देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। 

3.54: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जीता विकास, जीता गुजरात।' वहीं उन्होंने आगे लिखा कि हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत। पीएम ने दोनों राज्यों के नतीजे गुड गवर्नेंस और विकास की राजनीति के लिए लोगों के मजबूत समर्थन को दर्शाते हैं।

3.32: बीजेपी अमित शाह दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलों से स्वागत की।
3:15: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को ईवीएम टैंपरिंग करके जीत मिली है, हमारा आंदोलन उनके खिलाफ जारी रहेगा।

2.51 pm: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती 3063 वोटों से हार गए हैं। कांग्रेस के सतपाल रायजादा जीते।
 
2.39 pm: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बीजेपी को जीत की बधाई दी है. उन्‍होंने कहा कि गुजरात में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस हिमाचल भी हार गयी।

2.36 pm: छत्‍तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी औऱ अमित शाह जी की कुशल रणनीति और नीतियों का नतीजा है कि 19वें राज्य में सरकार बनी है। 

2.30 pm: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

2.10  pm: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के लोगों को सावधान रहना होगा और सोचना होगा कि अगला चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जायेगा। 

2.00 pm: सीएम मनोहर पर्रिकर ने राहुल गांंधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल ने ओपनिंग इनिंग में जीरो स्कोर किया है। 

1.35 pm: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को जाता है। 

1.18 pm: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, लगातार छह बार सत्ता में आना यह दिखाता है कि किस तरीके से गुजरात की जनता हमारे साथ है।

1.11 pm: बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि यह तो सर मुंडाते ही ओले पड़ गए।  

1.05 pm: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। 

12.54 pmराजस्थान की सीएम वसुंधराराजे सिंधिया ने कहा,नतीजा बहुत अच्छा है। दोनों राज्यों के नतीजे दिखाते हैं कि पीएम की देश भर में कितनी इज्जत है। 

12.28 pm: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम का नेतृत्व पूरे देश को स्वीकार्य है। यह एक ऐतिहासिक जीत है। जो लोग सवाल उठा रहे थे उनको जवाब मिल गया होगा। 

12.18 pm: बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि परिणाम हमारे लिए खुशियां लाएं हैं। यह जीत विकास की है। जो जीतता है वही सिकंदर होता है। यह हमारे सभी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का फल है।  

12.14 pm: संजय निरुपम ने कहा, जब पूरा गुजरात बीजेपी के खिलाफ था। प्रधानमंत्री की सभाओं में कुर्सियां खाली दिखती थीं तो उसे यह जीत गुजरात की जनता ने नहीं ईवीएम ने दिलाई है। भारतीय जनतंत्र के लिए यह बड़ा खतरा है।

12.12 pm: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी जीते, इंद्रनील को मिली पटखनी 

12.07 pm: दोनों पार्टियों के वोट शेयर में 49 फीसदी का अंतर

12.01 pm: दलित नेता जिग्नेश मेवानी वडगाम से चुनाव जीते, वह निर्दलीय उम्मीदवार थे। हालांकि, कांग्रेस ने उन्हें समर्थन देकर उस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। 

11.45 am: पोरबंदर से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाढिया हारे, वहीं बीजेपी के बाबूभाई पोखरिया की जीत हुई।  

11.40 am: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजों से राहुल गांधी को सबक मिल गया है। 
11.36 am: गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने भाजपा की जीत को मतदाताओं की कांग्रेस के प्रति नाराजगी बताया।

11.20 am: अभी तक की अपडेट्स के अनुसार  प्रेम कुमार धूमल आगे चल रहे हैं।

11.21 am: बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि उन्हें 105 सीटें आने की उम्मीद थी। उन्होंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी को 150 सीटें मिलेंगी, वहीं उन्होंने राहुल गांधी के मंदिर जाने को केवल एक मजाक बताया।

11.12 am: मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझानों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ता खुशी मना रहे हैं। वहीं अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सन्नाटा नजर आ रहा है। 

11.10 am: दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की आहट के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

11.00 am: गुजरात में अभी तक के रुझानों में भाजपा को 106 और कांग्रेस को 75 सीटों पर बढ़त।

10.50 am: दोनों राज्यों में भाजपा की जीत की संभावनाओं के बीच संसद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने विक्ट्री साईन बनाकर भावनाओं का इजहार किया।

10.32 am: हिमाचल में जयसिंहपुर से रविन्द्र धीमान, बल्ह से भाजपा के इंदर सिंह जीते।

10.30 am: गुजरात के अहमदाबाद जिले के एलिस ब्रिज सीट से भाजपा के राकेश शाह 70 हजार वोटों से जीते।

10.20 am: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के सीएम पद के उम्‍मीदवार प्रेम कुमार धूमल 1500 वोट से पीछे चल रहे हैं।

10.15 am: गुजरात-हिमाचल में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर, सीएम रुपाणी आगे निकले डिप्टी सीएम नितिन पटेल पिछड़े।

10.00 am: तक के रुझानों में भाजपा 100 सीटों के पार जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 105 और कांग्रेस 74 सीटों पर आगे चल रही है।

9.55 am: गुजरात चुनावों में बीजेपी 98 सीटों पर और कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही है।  

9.50 am: अभी तक की अपडेट्स के अनुसार गुजरात में सीएम विजय रुपाणी और नितिन पटेल दोनों पीछे चल रहे हैं। जबकि भाजपा 93 और कांग्रेस 85 सीटों पर आगे।
9.42 am: सौराष्ट्र क्षेत्र के गीर सोमनाथ जिले की चारों सीटों पर कांग्रेस आगे। राहुल गांधी का जनेऊ विवाद यहीं से सुर्खियों में आया था

9.40 am: शुरुआती रुझाानों में हिमाचल में भाजपा अपनी विरोधी कांग्रेस से काफी आगे निकल चुकी है। भाजपा 41 और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है।

9.35 am: मेहसाणा में उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल पीछे चल रहे हैं।

9.32 am: गुजरात कांग्रेस प्रभारी अशोक गहलोत का दावा कांग्रेस सरकार बनाने में सफल रहेगी।

9.30 am: भाजपा 95 सीटों पर और कांग्रेस 84 सीटों पर आगे चल रही है।

9.23 am: गुजरात में एक बार फिर भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। भाजपा को 87 और कांग्रेस को 81 सीटों पर बढ़त।
 
9.21 am: अपने गढ़ सौराष्ट्र में भाजपा कांग्रेस से पिछड़ती दिख रही है।

9.20 am: हिमाचल में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है, अभी तक के परिणामों में भाजपा को 39 कांग्रेस को 22 सीटों पर आगे बताया जा रहा है।

9.15 am: फिलहाल कांग्रेस 89 और भाजपा 76 सीटों पर आगे।

9.12 am: शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने आश्चर्यजनक रूप से भाजपा से बढ़त लेते हुए बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

9.07 am: गुजरात में कांग्रेस को भाजपा को पीछे छोड़ दिया। भाजपा 85 कांग्रेस 81 सीटों  पर आगे।

Comments

  1. This Lok Sabha election 2019 we will go live with the results. Molitics being the first Sociopolitical platform have also provided you all the updates of elections. We have catered the chance of Raising voice against the issues along with denying the support of leaders who have just forgot the real sense of leadership.

    ReplyDelete
  2. This Lok Sabha election 2019 we will go live with the results. Molitics being the first Sociopolitical platform have also provided you all the updates of elections. We have catered the chance of Raising voice against the issues along with denying the support of leaders who have just forgot the real sense of leadership.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...