Skip to main content

गुजरात: हार्दिक बोले, पैसे के जोर और ईवीएम में टैंपरिंग कर जीती बीजेपी

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर निशाना साधते हुए इसे ईवीएम की जीत बताया है। हार्दिक ने कहा कि जब एटीएम हैक हो सकता है तो ईवीएम क्यों नहीं हैक हो सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पैसे के जोर पर यह जीत हासिल की है।
हार्दिक ने सोमवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 12-15 सीटों पर हार-जीत का अंतर 200-1000 वोटों का रहा है। जिस ईवीएम के अंदर फिर से गिनती हुई है, वहीं चेंज आए हैं। ईवीएम टैंपरिंग एक बड़ा मुद्दा है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि यह किसी चाणक्य की जीत नहीं है।'

पाटीदार नेता ने कहा, 'सूरत, अहमदाबाद और राजकोट के अंदर बीजेपी की जीत आश्चर्य पैदा कर रही है। बीजेपी ने जान बूझकर यह आंकड़ा रखा है ताकि कोई ईवीएम पर शक नहीं कर सके।' अपना आंदोलन जारी रखने की बात कहते हुए हार्दिक ने कहा, 'हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन हमारे स्वार्थ के लिए नहीं था। मैं एक आंदोलनकारी हूं। मैंने बीजेपी के खिलाफ काम किया। हम लड़ेंगे। अभी मैं 23 साल का हूं और अपने राजनीतिक भविष्य की बात आगे करेंगे। मुझे जो पाना था पा लिया, जो खोना था को दिया। संघर्ष वाली लड़ाई जारी रखूंगा।'
उन्होंने बीजेपी को इस जीत पर बधाई भी दी। हार्दिक ने कहा, 'जो जीता वहीं सिकंदर, गुजरात के अंदर टेंपरिंग करके चुनाव जीतने वाली बीजेपी के साथ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।' बता दें कि गुजरात विधानसभा के 182 सीटों के लिए 9 और 14 दिसंबर को चुनाव हुए थे। इन चुनावों में कांग्रेस को पिछले चुनाव की तुलना में 15 से ज्यादा सीटों का फायदा हुआ है। हालांकि बीजेपी बहुमत के 92 के आंकड़ा को आसानी से पार कर लिया है। गुजरात में बीजेपी करीब 49 फीसदी वोटरों का साथ मिला वहीं कांग्रेस को करीब 41 फीसदी वोट मिले।

Comments

Popular posts from this blog

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...