भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत को आजादी के बाद लोकतंत्र में बड़ा बदलाव करार दिया।
जीत के बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में शाह ने बातचीत की शुरुआत यह कहकर की 'मोदी जी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए गुजरात और हिमाचल की जनता को धन्यवाद। यह पीएम मोदी की नीतियों, वंशवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण पर विकास की जीत है।'
शाह ने आगे कहा 'मोदी के पीएम बनने के बाद से ही इन कुरीतियों पर प्रहार हुआ है। अब ये देश की राजनीति से गायब हो रहे हैं।
शाह ने यह कहकर कांग्रेस पर वार किया कि 'आजादी के 70 साल बाद देश का लोकतंत्र करवट बदल रहा है। यूपी के बाद गुजरात में भी साबित हुआ कि सिर्फ और सिर्फ विकास ही चलेगा। इस जीत से साबित हुआ गुजरात की जनता ने आग लगाने वाले मुद्दों को नकार दिया।'

Comments
Post a Comment