Skip to main content

गुजरात चुनाव 2017: इन तीन कांग्रेस नेताओं की मदद से बीजेपी को मिली जीत

गुजरात चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. बीजेपी साफ तौर पर सरकार बनाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रणभूमि के सबसे बड़े लड़ैया साबित हुए हैं और अमित शाह सबसे बड़े रणनीतिकार.
Add caption
गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: नतीजे सामने आ चुके हैं. बीजेपी साफ तौर पर सरकार बनाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रणभूमि के सबसे बड़े लड़ैया साबित हुए हैं और अमित शाह सबसे बड़े रणनीतिकार. कांग्रेस का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा है. राहुल गांधी ने ट्वीट करके अपनी हार स्वीकार कर ली है. राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि ये बीजेपी की जीत नहीं है बल्कि कांग्रेस ने खुद जीत उसके हाथ में दे दी. कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर, कपिल सिब्बल और सलमान निजामी के बयानों का बीजेपी की जीत में बड़ा रोल रहा. मणिशंकर अय्यर
कहते हैं कि कमान से निकला तीर और मुंह से निकली बात लौट कर वापस नहीं आते. कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया लेकिन फिर भी असर को कम नहीं कर पाए. दरअसल मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहा था जिसके बाद पीएम मोदी ने अपनी हर रैली में इस बात का जिक्र किया. गौर करें तो पता चलता है कि पहले राउंड में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन दूसरे राउंड में ये नीचकांड कांग्रेस पर भारी पड़ गया. दूसरे राउंड में राहुल ने 16 रैलियां भी कीं लेकिन मणिशंकर अय्यर वो कर चुके थे जिसकी भारपाई कांग्रेस नहीं कर सकी.
कपिल सिब्बल
गुजरात चुनाव के बीच में ही राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल का विरोधी वकील के तौर पर अदालत में आना और सुनवाई टालने के लिए दलील देना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक रहा. गुजरात में हिन्दुत्व हमेशा से महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है और बीजेपी का सबसे मजबूत कार्ड भी. कपिल सिब्बल के अदालत में होने से जनता के बीच संदेश गया कि वे राम मंदिर के विरोध में केस लड़ रहे हैं और इसे बीजेपी ने बखूबी भुनाया.
सलमान निजामी
सलमान निजामी वैसे तो कांग्रेस के बड़े नेता नहीं रहे हैं लेकिन पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा में उनका जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता सलमान निजामी ने ट्विटर पर मुझसे मेरे माता-पिता के बारे में पूछा है. उन्होंने देश के सैनिकों का बलात्कारी कह कर अपमान किया है. उन्होंने लिखा है कि हर घर से अफजल निकलेगा. हालांकि सलमान निजामी ने कहा कि उनका ट्विटर हैक किया गया था. उन्होंने हर आरोप को खारिज कर दिया और कांग्रेस आलाकमान ने भी इसे खास तवज्जो नहीं दी.

Comments

Popular posts from this blog

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...