Skip to main content

INDIAN रेलवे में 12वीं पास के लिए स्पोर्ट्स(SPORTS) पर्सन पदों पर निकली वैकेंसी

इंडियन रेलवे में निकली भर्ती 
दक्षिणी रेलवे ने स्पोर्ट्स पर्सन पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकारी नौकरी के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए ये नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। योग्‍य उम्‍मीदवार जल्‍द आवेदन करें। उम्‍मीदवार अपना आवेदन 11 दिसंबर 2017 तक कर सकते है। आवेदन के लिए सभी आवश्‍यक दस्‍वावेजों का होना अनिवार्य है।

भर्ती विवरण
विभाग का नाम - दक्षिणी रेलवे
पद का नाम - स्पोर्ट्स पर्सन
कुल पदों की संख्‍या- 05 पद
योग्यता - 12वीं/स्नातक डिग्री/ किसी नेशनल लेवल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो/ किसी नेशनल लेवल प्रतियोगिता/ आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया हो/ फेडरेशन कप में पहला स्थान प्राप्त किया हो या इसके समकक्ष डिग्री हो।
आवेदन की अंतिम तिथि - 11 दिसंबर 2017
आयु सीमा - उम्मीदवार की आयु 18-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया - उम्‍मीदवार का चयन ट्रायल और इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार होगा।
आवेदन शुल्‍क - सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए व आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा।
नोट - यदि आप भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्‍त करना चाहते है, तो आप अधिकारीक वेबसाइट के माध्‍यम से प्राप्‍त कर सकते है।
आधिकारिक वेबसाइट- http://www.rrcmas.in/downloads/talent-scouting-instructions.pdf

Comments

Popular posts from this blog

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...