Skip to main content

दिन में एक भी सिगरेट नहीं पीते हैं फिर भी आप हैं चेन स्मोकर, जानें कैसे

 मौसम में बदलाव के साथ लोगों की सेहत पर प्रदूषण की मार भी पड़ने लगी है और अस्पतालों में सांस के मरीज बढ़ने लगे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि दिल्ली की आबोहवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि लोग ना चाहते हुए भी धूमपान करने वालों की तरह चेन स्मोकर बन रहे हैं।
वहीं, दिल्ली के लोधी रोड के साथ कई अन्य इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर कई गुना बना हुआ है। एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, लोदी रोड इलाके में हवा बेहद खराब है। 
अस्पतालों में 40-45 फीसद सांस के मरीज बढ़ गए हैं। इसके अलावा अस्थमा व ब्रोंकाइटिस के मरीज भी बढ़ गए हैं। गंगाराम अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन के विशेषज्ञ डॉ. बॉबी भलोत्र ने कहा कि दिवाली के बाद से ही सांस के मरीज अधिक देखे जा रहे हैं।
सड़कों पर वाहनों से निकलने वाला धुआं व वातारण में प्रदूषण के रूप में फैले पार्टिकुलेट मैटर (पीएम)-2.5, पीएम-10 व कई तरह की हानिकारक गैस शरीर में प्रवेश कर रही हैं। यह दो-चार सिगरेट पीने से अधिक घातक है।
एम्स के पल्मोनरी मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डॉ. करण मदन ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने के कारण हर साल मरीजों की संख्या बढ़ जाती है और अस्थमा के मरीजों को परेशानी अधिक होती है। इस बार भी पिछले कई दिनों से अस्थमा व सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के मरीज बढ़ गए हैं।
अपोलो अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश चावला ने कहा कि प्रदूषण के दुष्प्रभाव से श्वास नली में सूजन होने से सांस लेने में भी परेशानी शुरू हो जाती है। इसके अलावा प्रदूषण के कण सांस के जरिये फेफड़े में प्रवेश कर जाते हैं।
इससे अस्थमा का अटैक होने की आंशका बढ़ जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि अस्थमा के मरीजों को इन दिनों ज्यादा सतर्क रहना चाहिए। कोहरे में सुबह नहीं टहलना चाहिए साथ ही डॉक्टर से मिलकर दवाओं के बारे में बात कर लेनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

2017 : मोदी, शाह ,योगी ,राहुल, नीतीश से लालू तक के लिए संदेश छोड़े जा रहा है

इस साल कई बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई . साल के शुरुआती महीनों में ही यूपी , पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए . पंजाब और उत्तराखंड में तो कांगेस और बीजेपी पुरानी सरकारों को हटाकर सत्तानसीन हुई लेकिन सबसे चौंकाने वाले नतीजे यूपी से आए . करीब सवा तीन सीटों के साथ बीजेपी ने देश के सबसे बड़े सूबे की गद्दी पर कब्जा कर लिया . कब्जा भी ऐसा कि तीन चौथाई सीटें झटकर बीजेपी ने यूपी विधानसभा चुनावों में अब तक सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया . आखिरी वक्त में ‘यूपी को साथ पसंद है ‘ जैसे नारे गढकर साझा रथ पर सवार अखिलेश यादव और राहुल गांधी बुरी तरह मात खा गए . सत्ता से बेदखल होकर अखिलेश तो हाशिए पर गए ही , राहुल गांधी की पार्टी सिंगल डिजिट में सिमट कर नतीजों के रसातल में चली गई . सत्तर साल के इतिहास में कांग्रेस का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ था . यूपी के नतीजों ने जितना चौंकाया , उतना ही योगी आदित्यनाथ के सिर पर ताज रखने के फैसले ने चौंकाया . चुनाव प्रचार के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावा यूपी के जिन पांच नेताओं के पोस्टर पूरे राज्य में लगे थे , उनमें योगी आदित्यनाथ नदारद ...

लोकसभा में लंबी बहस और वोटिंग के बाद ऐतिहासिक तीन तलाक बिल पास

मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पास कर दिया है. लोकसभा में यह बिल पास होते ही मुस्लिम महिलाओं के चेेहरे खिल उठे. साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपनी मेज थपथपाकर खुशी जाहिर की. अब तीन तलाक देने वाले मुस्लिम पुरुषों की खैर नहीं होगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में बिल पेश करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. सरकार मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए इस बिल को लाई है.  हालांकि RJD, BJD समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया. विपक्षी पार्टियों ने बिल में सजा के प्रावधान को गलत बताया है. लोकसभा में इस मुद्दे पर लंबी बहस हुई. आखिर में केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पर उठाए गए सवालों पर जवाब दिया. इसके बाद संशोधन प्रस्ताव पर वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान  मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पर पेश किए गए सभी संशोधन प्रस्ताव खारिज हो गए. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस बिल के पास होने की घोषणा कर दी. इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि सिर...

वायरल सच: 31 मार्च को बदल जाएगा यूपी का नक्शा, होगा बंटवारा!

अगर सच है तो पूरे यूपी की ना सिर्फ सियासत बदलने वाली है बल्कि जल्दी ही देश का भूगोल भी बदल जाएगा। खबर वायरल है कि मोदी-योगी सरकार के एक प्लान ने एक झटके में यूपी के पूरे विपक्ष को चित्त कर दिया है। ये वायरल खबर न जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे यानी यूपी के लोगों को बेचैन कर रही है, बल्कि हरियाणा और उत्तराखंड में रहने वालों के लिए भी चौंकाने वाली है। खबर वायरल है कि यूपी के बंटवारे का पूरा इंतजाम हो गया है, बस ऐलान बाकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री की इस बारे में चर्चा हो चुकी है। वायरल मैसेज के मुताबिक 31 मार्च 2018 के बाद से यूपी का मैप बदल जाएगा। पांच जिले जल्दी ही यूपी से हटकर हरियाणा और उत्तराखंड में शामिल होने वाले हैं। ये खबर वाट्स एप, फेसबुक ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। ऐसा करने से केंद्र सरकार एक तीर से कई निशाने साधेगी, जैसे कि ऐसा करने से कई सालों से उठती आ रही हरित प्रदेश की मांग भी खत्म होती हुई नजर आएगी। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बनवाने की मां...